Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

सपा के दांव से ही सपा को चित करने का प्लान

उत्तर प्रदेश का राज्यसभा चुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है. बीजेपी ने सपा के दांव से ही सपा को चित करने की रणनीति बनाई है. बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपने आठवें उम्मीदवार के तौर पर संजय सेठ के नाम का ऐलान कर समाजवादी पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है. राज्यसभा की 10वी सीट के लिए बीजेपी और सपा के बीच शह-मात का खेल होगा.

बता दें कि बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार संजय सेठ एक समय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के करीबी रहे हैं. संजय सेठ उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी हैं. सपा ने ही उन्हें पहली बार 2018 में राज्यसभा भेजा था और समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. इससे संजय सेठ और सपा के रिश्तों को समझा जा सकता है. हालांकि सूबे की सियासी समीकरण बदल जाने के बाद संजय सेठ ने सपा छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. अब वे सपा के खिलाफ ही चुनावी मैदान में उतर गए हैं.