Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Karnataka: रायचूर में पिकअप वैन ने राहगीरों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, ड्राइवर अरेस्ट

कर्नाटक के रायचूर में मंगलवार को एक पिकअप वैन ने राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत गई। पुलिस ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब हनुमान जयंती के मौके पर धार्मिक अनुष्ठान के लिए कृष्णा नदी से पानी लेने जा रहे तीन लोगों को एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। 

उन्होंने बताया कि उदयकुमार (30), अय्यनगौड़ा (28) और महेश (24) एक ग्रुप के साथ चल रहे थे, तभी रायचूर में शक्तिनगर के पास ये दुर्घटना हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों शख्स हेगासनहल्ली गांव के लोगों के समूह का हिस्सा थे जो पूजा करने के लिए निकले थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में दो और लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त में है।