Anant Singh Released मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को पटना के बेउर जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद समर्थकों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को उन्हें 2 मामलों में बरी कर दिया था। पटना से वह सीधे बाढ़ पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी।
जेल से बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि अब बहुत बढ़िया लग रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा था कि एक दिन उन्हें जरूर न्याय मिलेगा। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह मानते हैं कि उन्हें फंसाया गया तो इसपर उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।