उत्तर प्रदेश: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "गांव की, गरीब की, वंचित की, पीड़ित की, शोषित की, दलित की, युवा की, किसान की माताओं को यदि किसी ने सशक्त किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने किया।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के कारण आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ घर बने हैं।"