Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

अयोध्या धाम स्टेशन जा रहा है PM का काफिला,

 रामनगरी अयोध्या के इतिहास में आज कई नए अध्याय जुड़ने जा रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चौथी बार आ रहे हैं। वह मिथिला से रामनगरी को रेल मार्ग से जोड़ने की संतों की बहुप्रतीक्षित इच्छा पूरा करेंगे, साथ ही हवाई उड़ान का सपना भी धरातल पर उतरेगा। रेलवे स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कुछ ऐसा ही प्रबंध किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सके। शुक्रवार देर रात से हाईवे पर यातायात परिवर्तित हो गया। शनिवार को सुबह सात बजे से रामनगरी की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश रोक दिया। प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम एयरपोर्ट व अयोध्याधाम जंक्शन पर होगा। पीएम यहां रोड-शो भी करेंगे। उनका रोड-शो करीब चार किलोमीटर का होगा। इस मार्ग पर पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।