Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

J&K: रामबन में धंसी जमीन, 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जमीन के धंसने से 50 से ज्यादा घर, चार बिजली टावर, एक रिसीविंग स्टेशन और एक मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान 500 से अधिक लोगों को सेफ जगहों पर पहुंचाया गया है। रामबन के डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी ने शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर पेरनोट गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को सहायता और बिजली सहित जरूरी सेवाओं की बहाली का भरोसा दिया।

पेरनोट गांव में अचानक जमीन धंसने के बाद गुरुवार की शाम घरों में दरारें आने लगीं और गूल और रामबन के बीच सड़क संपर्क टूट गया, जिससे कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। वहां के लोगों ने जब पहली बार क्षतिग्रस्त हुए हिस्से को देखा, तो उन्हें याद आया कि कैसे अपनी जान बचाने के लिए उन्हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। घाटी के ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है, जिनके घर अभी तक प्रभावित नहीं हुए हैं।

वालंटियर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मिलकर क्षतिग्रस्त घरों से सामान निकालने में लोगों की मदद कर रही है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दीं। पीड़ित लोग अब तंबू या राहत केंद्रों में रह रहे हैं। पिछले साल फरवरी में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जब संगलदान इलाके के डुक्सर दलवा गांव में जमीन धंसने के कारण गूल और रामबन के बीच सड़क संपर्क टूट गया था। इस घटना  में  और 16 घर तबाह हो गए थे।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं और अपने जीवन की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाएं। वहीं गूल उप-मंडल को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए सुंबर-दिगदोल के माध्यम से  वैकल्पिक सड़क चालू कर दी गई है।