Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Bihar Election: मतगणना से पहले 501 Kg लड्डू बनाने का ऑर्डर, बीजेपी कार्यकर्ताओं को बंपर जीत की उम्मीद

Bihar Election: देश भर में लोग शुक्रवार को आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ता फाइनल रिजल्ट आने से पहले ही जश्न के मूड में हैं।

एग्जिट पोल में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले गठबंधन की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी से उत्साहित होकर पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 501 किलो लड्डू बनाने का ऑर्डर दे दिया है। इन लड्डुओं को नतीजे घोषित होने के बाद बांटा जाएगा। जिस मिठाई की दुकान के मालिक को ऑर्डर मिला है, वो अब तय समय पर उसे पूरा कराने में जुटे हुए हैं।

अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए की स्पष्ट जीत का अनुमान जताया गया है। ज्यादातर सर्वेक्षणों में गठबंधन को 130 से 165 सीटें दी गई हैं। ये 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत के आंकड़े 122 से काफी ज्यादा है।