Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

अडाणी विवाद को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

शीतकालीन सत्र से पहले अडाणी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

कुछ सांसदों ने ऐसी जैकेट पहनी हुई थी जिस पर 'मोदी अडाणी एक हैं' लिखा हुआ था। शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी सांसद सदन में अडाणी मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

इस पर कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, "देश का मूल मुद्दा ये है कि इस देश की सारी संपत्ति एक ऐसे आदमी के पास जा रही है जो पूरी तरह से भ्रष्ट है। अमेरिकी कोर्ट पहले ही उन्हें समन दे चुकी है। कोर्ट कह रहा है कि भ्रष्टाचार भारत में हुआ। संसद चर्चा के लिए तैयार नहीं है। सरकार अडाणी का नाम भी सुनना नहीं चाहती और हमारा मुंह बंद करने की कोशिश कर रही है, इसलिए हम यहां विरोध कर रहे हैं।"