Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

इस शहर में अब टमाटर के बाद रूलाएंगी प्याज की कीमतें

टमाटर के बाद अब प्याज की महंगाई लोगों को रुलाने आ रही है। प्याज एक ऐसी सब्जी है, जो हर रसोई में मौजूद होता है। प्याज का महंगा (Onion price rise) होना एक बार फिर रसोई का बजट बिगाड़ सकता है। टमामटर की महंगाई के बाद  अब प्याज  महंगाई के आंसू  रूलाने वाला है। देश में महंगाई में का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससी सिलसिले में  अब प्याज के दामों में में तगड़ा इजाफा होने के बात सामने आई है। 

प्याज के महंगे होने की वजह है व्यापारियों की हड़ताल

नासिक जिले के 15 एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमिटी (APMC) के व्यापारियों ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी यह हड़ताल महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी फैलने की आशंका है। इससे प्याज की सप्लाई पर असर पड़ सकता है, जिससे प्याज महंगा (Onion Price Rise) हो सकता है। हड़ताली कारोबारियों की मांग को लेकर राज्य सरकार की ओर से अभी तक बातचीत की कोई पहल नहीं की है।