Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

अब इस दुकानदार का बनारसी पान खाएंगे रामलला

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस दिन भगवान को स्वर्ण जड़ित वस्त्र पहनाए जाएंगे. इसके साथ-साथ भगवान को भोग भी लगाया जाएगा, जिनमें 56 तरीके के पकवान शामिल होंगे. इसके बाद मुख शुद्धि के लिए भगवान को पान खिलाया जाएगा. जिस दुकानदार को पान का ऑर्डर दिया गया है, उसका नाम दीपक चौरसिया है. दीपक के मुताबिक, उसे 151 पान का ऑर्डर मिला है.

दीपक ने बताया कि पान के पत्ते को बनारस से मंगाया गया है. पान में चूने और कत्थे की मात्रा तय तरीके से दी जाएगी, जिससे कि जीभ ना काटे. दीपक के मुताबिक, सालों से उसका परिवार भगवान को पान का भोग लगा रहा है. जब बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ, तब उसकी दुकान टूट गई. इसके बाद वहां से उसने हनुमानगढ़ी के पास पान की दुकान खोल ली, लेकिन तब से लेकर अब तक वह भगवान रामलला को पान खिला रहा है.

भूमि पूजन के दिन भी गया था पान

दीपक बताता है कि जिस वक्त भगवान रामलला के मंदिर का भूमि पूजन हो रहा था, उस दिन भी भोग स्वरूप दुकान से पान गया था. इस बार भी ऑर्डर मिला है. दीपक ने बड़े आकार के पान के पत्ते का आर्डर दिया है. आम बोल चाल की भाषा में इसे मीठा पान का पत्ता बोलते हैं.