Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

नीतीश कुमार ने राजनीति की नई परिभाषा दी

बिहार में सियासी भूचाल लाने के बाद नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. सरकार के गठन के साथ मंत्रिपरिषद में शपथ लेने वालों मंत्रियों में जातीय अंकगणित को ध्यान में रखा गया लेकिन किसी मुस्लिम और महिला विधायक को जगह नहीं दी गई है. नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ-साथ इंडिया गठबंधन को भी झटक दे दिया है. अब विपक्ष के नेताओं ने नीतीश पर हमला तेज कर दिया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोबारा NDA में शामिल होने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने देश के लोगों को राजनीति की नई परिभाषा बताई है. जो कुछ बिहार में हो रहा है, उससे देश के लोग राजनीति में भरोसा करना छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि देश के लोगों का राजनीतिक दलों पर कोई भरोसा नहीं रहेगा. वे कोई भी बात करें, कोई भी वादा करें उनके वादों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा.