Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

नीतीश-लालू बनेंगे ‘मोहम्मद’, बिहार में एकेडमिक कैलेंडर पर बवाल

बिहार सरकार के एकेडमिक कैलेंडर पर बवाल मच गया है. इस कैलेंडर में नीतीश सरकार ने रामनवमी और रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं दी गई है लेकिन ईद-बकरीद पर अवकाश को बढ़ा दिया गया है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्वनी चौबे समेत बीजेपी के कई अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

बीजेपी ने इसे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह से लालू यादव और नीतीश सरकार हिंदुओं पर हमला कर रही है. भविष्य में उन्हें मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा.

वहीं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कल देर रात नितीश सरकार ने हिन्दू विरोधी मानसिकता और हिन्दुओं को आघात करने वाला एक निर्णय लिया है. हिन्दू के जितने पर्व त्यौहार है उनको रद्द कर दिया गया है.