Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

J-K: पुंछ में नवजात जुड़वां बच्चियों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां बुधवार को दो नवजात जुड़़वां बच्चियों के शव एक घर से बरामद किए गए हैं। मेंढर उप-मंडल पुलिस अधिकारी भूपिंदर कुमार ने बताया कि छज्जला-केयानी गांव में मोहम्मद खुर्शीद के घर में दो जुड़वां बच्चियों के शव मिले हैं और इसके बाद टीम रवाना हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उप-जिला अस्पताल मेंढर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस क्रूर दोहरे हत्याकांड के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भूपिंदर कुमार ने बताया कि बच्चियों के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ये कहना अभी जल्दबाजी होगी कि बच्चियों की हत्या किसने की। मेंढर उप-जिला अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अशफाक चौधरी ने बताया कि डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया है और बच्चों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया, "पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शवों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा।"