Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

Rajasthan: कोटा में 'नीट' की तैयारी कर रहे छात्र का शव रेल लाइन के पास मिला, आत्महत्या का संदेह

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे दिल्ली के 23 साल के एक छात्र का शव गुरूवार को रेल लाइन के पास मिला। प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार युवक का शव लैंडमार्क सिटी इलाके में मिला और घटनास्थल पर कोई 'सुसाइड नोट' नहीं मिला है। देश का 'कोचिंग हब' कहे जाने वाले कोटा में 48 घंटे में किसी नीट अभ्यर्थी के कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का ये दूसरा मामला है और जनवरी से अब तक 12वां मामला है।

पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने पीटीआई वीडियो को बताया कि दिल्ली के तुगलकाबाद के निवासी रोशन शर्मा का शव झाड़ियों से बरामद किया गया उन्होंने कहा कि कुछ राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने छात्र के मोबाइल से उसके माता-पिता से संपर्क किया। 

अधिकारी ने बताया रोशन की बुधवार रात अपने परिवार से आखिरी बार बात हुई थी और परिवार के सदस्यों के अनुसार रोशन ने उनसे कहा था कि वे न तो नीट परीक्षा देगा और न ही दिल्ली लौटेगा बल्कि जहर खाकर अपनी जान दे देगा। 

अधिकारी ने बताया कि उसे अगले महीने नीट परीक्षा देनी थी।रोशन के माता-पिता ने कहा कि वे बोरखेड़ा इलाके के कोरल पार्क में एक होस्टल में रह रहा था और उसके माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वे कुछ दिन पहले रोशन को वापस घर लाने के लिए कोटा गए थे, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। अधिकारी के अनुसार माता-पिता ने बताया कि वे उसके कपड़े और सामान लेकर चले गए थे। पुलिस ने कहा कि शव को एमबीएस अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया है।