Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

तुंगनाथ मंदिर के पुनरुद्धार में सहयोग करेंगे मुकेश अंबानी

पंच केदार में तृतीय तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण व पुनरुद्धार में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सहयोग करेंगे। उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग की बात कही।केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी को तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के बिगड़ते हालात के बारे में अवगत कराया था।

समुद्रतल से 11,942 फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर, विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित शिवालय है। भूकंप और आपदा के चलते मंदिर की स्थिति दयनीय हो गई है। मंदिर के गर्भगृह व सभामंडप सहित अन्य बाहरी दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं।