Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

रीति-रिवाज से नहीं किया मां का अंतिम संस्कार… बेटे के खिलाफ FIR

मध्य प्रदेश के भोपाल में मृत मां के शव का अंतिम संस्कार रीति-रिवाज से न करना एक युवक पर भारी पड़ गया. आरोप है कि बेटे ने मां की मृत्यु होने के बाद उसे 300 मीटर दूर जगंल में दफना दिया और घर आकर वापस सो गया. सुबह जब पड़ोसियों ने मां के बारे में पूछा तो आरोपी ने बीती रात की बात बताई. यह बात सुन लोगों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल कर सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने मां का रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया और आगे की जांच जारी है. वहीं पकड़े जाने पर आरोपी बेटे ने बताया कि उसके पास अंतिम संस्कार कराने के लिए पैसे नहीं थे.

घटना भोपाल के बैरसिया तहसील के गांव गुनगा की है. 55 साल का जगदीश उर्फ जग्गा अपनी मां तुलसी बाई(उम्र 80 साल) के साथ दिल्लौद गांव में छप्पर बनाकर रह रहा था. तुलसी बाई की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. 13 फरवरी की रात तुलसी बाई और उनका बेटा अपने घर में सो रहे थे लेकिन इस दौरान बीमार होने की वजह से तुलसी बाई की मौत हो गई. इस बीच जग्गा उठा और उसने अपनी मां के शव को देखने के बाद घर से कुछ ही दूर पर जंगलों में ले जाकर दफना दिया. इसके बाद जग्गा अपने घर वापस आकर ऐसे सो गया मानो जैसे कुछ हुआ ही न हो.