Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

बेंगलुरू से लापता छात्र हैदराबाद में मिला…सोशल मीडिया ने की मदद

आजकल सोशल मीडिया का चलन बढ़ गया है, इसके कई नुकसान भी हैं तो कई फायदे ही है. सोशल मीडिया की मदद से ही एक लापता बच्चा अपने अपने परिवार से मिल सका. हम बात कर रहे हैं बेंगलुरु के रहने वाले परिनव की जो 21 जनवरी के बाद से लापता था, जिसके बाद तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार हैदरबाद में मिल गया.

जानकारी के मुताबिक 12 साल का परिनव डीन्स अकादमी, गुंजूर शाखा का छात्र है. वो कक्षा 6 में पढ़ता है. रविवार को परिनव बेंगलुरू से लापता हुआ था. बताया जा रहा है कि परिनव अपने पिता सुखेश के साथ दोपहर के समय ट्यूशन पढ़ने गया था. पिता उसे ट्यूशन के लिए छोड़कर आए लेकिन उसके बाद परिनव ट्यूशन से घर वापस नहीं लौटा.