Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

तनवीर ने पूजा बनकर किया नाबालिग लड़की का अपहरण, ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में लव जिहाद का खेल!

Madhya Pradesh: उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक शख्स ने गेमिंग ऐप पर खुद को महिला बताकर मध्य प्रदेश के जबलपुर की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। तनवीर आलम नाम का आरोपी ऑनलाइन गेम फ्री फायर के ज़रिए "पूजा शर्मा" बनकर लड़की से चैट कर रहा था।

एएसपी जबलपुर ने बताया कि तनवीर ने खुद को महिला बताकर लड़की का भरोसा जीता और उसे बताया कि वो उसकी बहन जैसी है। बाद में वह जबलपुर आया और लड़की को उसके घर के पास से अगवा कर मुंबई ले गया।

मुंबई में लड़की ने रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी दी। तनवीर आलम को मध्य प्रदेश पुलिस ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। लड़की के परिवार को शक है कि अपहरण में कोई बड़ा गिरोह शामिल हो सकता है।