Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

‘हाथी’ से उतरने की तैयारी में मायावती के 4 सांसद

लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लग सकता है. मायावती के चार सांसद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं. गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी पहले ही सपा के पाले में चले गए. अखिलेश यादव ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. पिछले चुनावों में बसपा के 10 सांसद लोकसभा पहुंचे थे, जिसमें से 5 उसका साथ छोड़ सकते हैं

सूत्रों ने बताया कि इन सांसदों को यह लगता है कि उनका टिकट बसपा से कट सकता है. अगर वह बीजेपी में जाते हैं तो उनके जीतने की संभावना ज्यादा है. इसके साथ ही बीजेपी में भी ऐसे सांसदों से संपर्क करना शुरू कर दिया है, जिनको टिकट देने से उनकी जीत हो सकती है