बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ बुधवार को तेलंगाना के सिरसिला में हजारों हिंदुओं ने विरोध मार्च में हिस्सा लिया।
रैली जूनियर कॉलेज मैदान से शुरू हुई और आंबेडकर चौक, वेंकटेश्वर मंदिर और सिरसिला में गांधी चौक सहित अहम जगहों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में हिंदू एक्य वेदिका के श्रीनिवास ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों की कड़ी निंदा की।