Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

मराठा आरक्षण: क्या मान ली गई मनोज जारांगे पाटिल की मांग

मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे पाटिल की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. मनोज जारांगे और उनके समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि मनोज जारांगे की सभी मांगें मान ली गई हैं. हालांकि इस बारे में मनोज जारांगे पाटिल ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. मनोज जरांगे की तरफ से इस बारे में आगामी कदम के बारे में फैसला होना अभी बाकी है. महाराष्ट्र के कई जिलों से मराठा आंदोलन के समर्थक नवी मुंबई तक पहुंच चुके हैं. वहां उनके अस्थाई तौर पर ठहरने का इंतजाम किया गया है. वैसे मराठा क्रांति मोर्चा के बहुत से प्रदर्शनकारी शुक्रवार को ही आजाद मैदान पहुंच गये. ये लोग मनोज जरांगे के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं.