Breaking News

PM मोदी की संसद में हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ-पीयूष गोयल और जयशकंर भी मौजूद     |   अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |  

झारखंड में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में माओवादी मारा गया

झारखंड के चतरा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। ये मुठभेड़ राज्य की राजधानी से लगभग 90 किलोमीटर दूर खूंटी-चाईबासा-रांची सीमा के पास एक जंगल में हुई।

चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि खूंटी-चाईबासा-रांची सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी संगठन का एरिया कमांडर मारा गया। उसकी पहचान बुधराम मुंडा के रूप में की गई है। तलाशी अभियान अभी जारी है।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ की ‘कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से चाईबासा की ओर से माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था।

लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 25 मई को रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में वोटिंग से दो दिन पहले ये मुठभेड़ हुई।