Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। मध्य और निचली पहाड़ियों के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस वजह से राज्य की कई सड़कों को बंद करना पड़ा है। भारी बर्फबारी को देखते हुए शिमला जिले में नारकंडा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (हिंदुस्तान तिब्बत रोड) बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यातायात को सैंज से लूहरी/सुन्नी होते हुए शिमला की ओर मोड़ दिया गया है। शिमला जिले में कुल 12 सड़कें बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर और 2,300 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों के लिए ऑरेंज अर्ल्ट जारी किया है। ये चेतावनी 28 फरवरी शाम पांच बजे तक के लिए है। मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी और शिमला जिले में भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

ऊना और हमीरपुर जिलों में भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान था। राज्य में एक जनवरी से 27 फरवरी तक सर्दी के मौसम के दौरान 70.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।