Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

पंजाब: पटियाला में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

पंजाब में पटियाला के एक बाजार में शुक्रवार को आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड की पांच टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। सड़क किनारे दुकानों में आग लगने से आसपास बिजली ट्रांसफार्मरों को भी खतरा हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।

डीएसपी करनैल सिंह ने कहा, "हमें आग लगने के बारे में पता चला, मैं अपने सहयोगी के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। जैसे ही हम यहां पहुंचे, हमारा बचाव अभियान शुरू हो गया और अग्निशमन दल आग बुझाने का काम कर रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन संपत्ति का नुकसान हुआ है।" 

आग लगने से दुकान मालिकों को करीब 10 से 20 लाख का नुकसान हो गया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।