Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

मणिपुर सरकार ने नौ जिलों से मोबाइल इंटरनेट बैन हटाया

मणिपुर सरकार ने सोमवार को नौ जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर बैन को वापस ले लिया। राज्य के गृह विभाग के आदेश के अनुसार ऐसा किया गया। इसमें कहा गया है कि इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, जिरीबाम, चुराचांदपुर, कांगपोकपी और फेरजॉल जिलों में मौजूदा कानून हालात की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया।

कमिश्नर (गृह) एन. अशोक कुमार ने जारी आदेश में कहा, "राज्य सरकार ने मौजूदा कानून हालात और इंटरनेट सेवाओं के सामान्य संचालन की समीक्षा के बाद सभी तरह के अस्थायी निलंबन को हटाने का फैसला किया है।"

जिरी और बराक नदियों में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद भड़की हिंसा के बाद 16 नवंबर को इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।