Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

राजकोट में अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई, 350 करोड़ की सरकारी भूमि वापस की हासिल

Gujarat: गुजरात के राजकोट में आजी नदी के तट पर शहर के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई सफलतापूर्वक की गई। 48 घंटे तक चले इस अतिक्रमण-रोधी अभियान में प्रशासन ने करीब 350 करोड़ रुपये की सरकारी भूमि वापस हासिल की। वहीं, जंगलेश्वर क्षेत्र के 873 प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक आवास भी आवंटित किए गए हैं।

दो दिन चले अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस बंदोबस्त किया गया था। प्रशासन और पुलिस के समन्वय से ये कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। प्रशासन का कहना है कि आजी रिवरफ्रंट परियोजना को रफ्तार देने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को भी प्राथमिकता दी गई है।