मुंबई स्थित विधानभवन में 11 विधान परिषद की सीटों के लिए वोटिंग जारी है. शरद पवार को छोड़ सभी दल ने अपने विधायकों को होटल में 3 दिन से रखा था.
आज सारे विधायक साथ आए और वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं. उद्धव के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर और शरद पवार गुट के समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल जो शेतकरी कामगार पार्टी से हैं उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.