Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

महाराष्ट्र: मुंबई के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के गोरेगांव इलाके में शनिवार सुबह फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर लगी और ये खड़कपाड़ा मार्केट की पांच फर्नीचर दुकानों तक फैल गई। उन्होंने बताया कि आग को तीसरे स्तर यानी बड़ी आग की श्रेणी में रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे की जगह पर 10 पानी के टैंकर, जंबो टैंकर और बाकी जरूरी उपकरण मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है।