Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

महाराष्ट्र: भंडारा में आयुध फैक्ट्री में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को सुबह एक आयुध फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अधिकारियों ने ये जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और मेडिकल दल तैनात किए गए हैं।

डीएम संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब साढ़े 10 बजे आयुध के परिसर में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले में जांच जारी है।