अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के काशी महानगर की बैठक बुधवार को अस्सी स्थित श्री रामानुज कोट प्रांगण में हुई। मुख्य वक्ता प्रदेश के प्रभारी राजू भारद्वाज ने बताया कि डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्देशानुसार महाकुंभ में 90 हजार राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सेवा के लिए मौजूद रहेंगे। परिषद महाकुंभ में थ्री लेयर के टेंट में 10 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था के साथ ही दो लाख लोगों को प्रतिदिन भोजन कराएगी।