मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार को ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 39 पर सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक छतरपुर से ऑटो बागेश्वर धाम की ओर जा रहा था।