Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

मध्य प्रदेश: पन्ना में हीरों की नीलामी, एक किसान रातों रात बना लखपति

मध्य प्रदेश में पन्ना के किसान, दिलीप कुमार मिस्त्री रातों-रात लखपति बन गए हैं। उन्हें अगस्त में पट्टे की एक जमीन पर 16 कैरेट का हीरा मिला था। हीरे की नीलामी में उन्हें 97 लाख रुपये मिले हैं।

दिलीप कुमार मिस्त्री ने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पट्टे पर जमीन ली थी। 16 कैरेट हीरे की नीलामी में सबसे ज्यादा बोली गुजरात के एक हीरा व्यापारी ने लगाई। अब तक नीलामी में एक करोड़ चालीस लाख रुपये से ज्यादा के हीरे बेचे गए हैं। इनमें आकर्षण का केंद्र दिलीप मिस्त्री का हीरा था।

हीरों के लिए मशहूर पन्ना में दिसंबर में सालाना नीलामी होती है। नीलामी में बोली लगाने के लिए देश भर से हीरा व्यापारी आते हैं। इस साल हीरे की नीलामी चार से छह दिसंबर तक है।