Breaking News

ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन     |   ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर बड़ा हमला, 11 भारतीय थे सवार, एक लापता     |   शख्स को चाकू से गोदकर मारने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी     |   संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने मानसून सत्र को लेकर 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक     |   पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |  

मध्य प्रदेश: पन्ना में सीमेंट फैक्ट्री की छत गिरी, तीन लोगों की मौत

 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को निर्माणाधीन इकाई की छत ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि 16 घायल हो गए।

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने हादसे के बारे में जानकारी दी। फैक्ट्री अमानगंज नगर के पास है, जो खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। पुलिस और जिला अधिकारियों ने तुरंत किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की थी।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने बताया, "तीन मजदूरों की मौत हो गई और 16 घायल हुए हैं। दो घायलों की हालत गंभीर है।"

जिला पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ने बताया कि ये घटना करीब 12 बजे दोपहर हुई। उन्होंने बताया कि कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी, जिसके बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।

वी. डी. शर्मा ने कहा कि उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से मृतकों के परिवारों को नियमों के अनुसार मुआवजा देने और मृतकों के परिजनों को सहानुभूति के आधार पर नौकरी देने की मांग की है।