Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

MP: बेटों ने 88 साल की मां की गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो कलयुगी बेटों ने अपनी 88 साल की बुजुर्ग मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। महिला की पहचान ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी निवासी कमला कोष्टा के रूप में हुई है। बुजुर्ग महिला का शव नौ दिसंबर को मिला था।

ग्वालियर के थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला का गला घोंटा गया था और एक हड्डी टूट गई थी। जांच के दौरान, हमने पाया कि मृतक के दोनों बेटों ने उसका गला घोंटा था।" उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।