Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

MP: छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

मध्य प्रदेश के छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया. हालांकि, उसका यह प्रयास असफल हो गया. पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्त में ले लिया. दरअसल, वह अपने साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले में हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार न किए जाने की शिकायत करने पहुंचा था.

जन सुनवाई में खुद पर पेट्रोल डालने वाले युवक का नाम जीतेंद्र मिश्र है। वह छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में आने वाले मुड़ेरी गांव के मिश्रनपुरवा का रहने वाला है। पीड़ित का कहना है की 14 अगस्त 2024 को मुड़ेरी गांव के ही रहने वाले कृष्ण कांत गर्ग उर्फ पप्पू गर्ग ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया था।

इसमें पीड़ित के हाथ पैर टूट गए थे। आरोपी कृष्ण कांत गर्ग नेता छवि वाला है। उस पर डकैती एवं अपहरण जैसे कई मामले जिले के अलग अलग थानों में दर्ज हैं। बावजूद इसके अभी तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है।