जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बाद मंगलवार को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 2.5 डिग्री नीचे के तापमान से दो डिग्री ज्यादा है।