Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

गंगोत्री हाईवे पर हिल कटिंग के दौरान हुआ भूस्खलन

गंगोत्री हाईवे पर सोमवार को दोपहर बाद रतूड़ीसेरा में पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रुकने लिए कहा गया है।

रतूड़ीसेरा में बीआरओ की ओर से पहाड़ी पर ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी को काटने के दौरान भूस्खलन सक्रिय हो गया है। यहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। इस कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहन फंस गए हैं। हालांकि मौके पर बीआरओ की मशीनरी मौजूद है, लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण वहां पर हाईवे खोलने का कार्य नहीं हो पा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गनीमत रही कि जिस समय वहां पर भूस्खलन हुआ। उस समय वहां से कोई वाहन नहीं जा रहा था, नहीं तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी।