भारी बर्फबारी के बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बुधवार को जोजिला दर्रे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया। भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच बीआरओ के कर्मचारी यातायात को सुचारू तरीके से चलाने के लिए बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं।
जोजिला लद्दाख के कारगिल जिले का ऊंचा पहाड़ी दर्रा है। ये दर्रा लेह और श्रीनगर को जोड़ता है। केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और कश्मीर के बीच अहम रास्ता है।