Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

LG ने CM और पर्यावरण मंत्री के साथ DDMA की बैठक की

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बृहस्पतिवार को वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें मुख्यमंत्री आतिशी, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, मुख्य सचिव और डीडीएमए के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।



बैठक में एलजी ने शहर में वायु प्रदूषण के आंतरिक स्रोतों को कम करने का निर्देश दिया। साथ ही, वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन सहित अन्य से होने वाले प्रदूषण के लिए भी दीर्घकालिक समाधान की बात कही। इससे पहले एलजी ने एमसीडी और डीडीए को निर्देश दिया था कि वे धूल पैदा करने वाले सीएंडडी कचरे, सूखी हुई गाद को इकट्ठा करने और सड़क की धूल को साफ करने का काम मिशन मोड में शुरू करें। इसके परिणाम बेहतर मिले। एमआरएस ट्रकों की ओर से सड़कों की सफाई व धुलाई के साथ-साथ ऊंची इमारतों पर घूमने वाली स्मॉग-गन लगाने का काम भी शुरू किया गया है। अभी तक शहर में 160 ऊंची इमारतों पर ऐसी स्मॉग-गन के साथ लगभग 300 एमआरएस ट्रक काम कर रहे हैं।