Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

मजदूरों के ऊपर गिरी भट्ठे की चिमनी, 3 मजदूरों की मौत

पश्चिम बंगालमें 24 परगना के एक ईंट भट्टे की चिमनी अचानक से गिर पड़ी. इस हादसे में भट्ठे पर काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई. वहीं 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि अभी तक हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है. यह घटना 24 परगना में बशीरहाट के धल्टिटाह गांव की है.