केरल के कोच्चि में शनिवार को त्रिपुनिथुरा पूर्णात्रयेसा मंदिर में वार्षिक उत्सव 'वृश्चिकोलसवम' मनाया गया, जिसमें लगभग पंद्रह हाथियों को 'कैपरिसन' से सजाया गया था।
'वृश्चिकोलसवम' ऐसा त्योहार है, जो हर साल 'वृश्चिकम' (नवंबर-दिसंबर) के महीने में मनाया जाता है। जिसे केरल में उल्सावा सीजन की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।
ये आठ दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जिसमें हाथी परेड, ताल वाद्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं।