केरल के तिरुवनंतपुरम में रहने वाली दिव्यांग शारदा देवी ने दिव्यांगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए शहर के यूनिवर्सिटी कॉलेज में अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनने में कामयाबी हासिल कर ली है।
इतना ही नहीं अपनी मजबूत इरादों की मिसाल देते हुए शारदा ने असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ-साथ केरल लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी पास कर ली है। शारदा के कॉलेज के स्टूडेंट और टीचर उनकी शानदार कामयाबी से बेहद खुश हैं और उन्हें गर्व का अहसास हो रहा है।
शारदा का मानना है कि दिव्यांगों को सफलता पाने के लिए पहले खुद पर भरोसा करना होता है। उन्हें कामयाबी के लिए किसी के समर्थन या सहानुभूति पर आश्रित नहीं रहना चाहिए।