Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

कर्नाटक: मांड्या के रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य में प्रवासी चिड़ियों की भरमार

सर्दियां शुरू होते ही कर्नाटक के मांड्या में रंगनाथिट्टु पक्षी अभयारण्य चिड़ियों के कलरव से गूंजने लगा है। यहां कई किस्म की प्रवासी चिड़ियां पहुंच रही हैं।

तरह-तरह की चिड़ियों से यहां का नजारा और शानदार हो गया है। इसका लुत्फ उठाने दूसरे राज्यों से भी सैलानी पहुंच रहे हैं। कावेरी नदी के किनारे रंगनाथिट्टु पक्षी अभयारण्य में करीब 170 किस्मों की चिड़ियां पाई जाती हैं।

40 एकड़ में फैले अभयारण्य में सैलानियों को नाव पर घूमने की भी सुविधा है। नावों से अलग-अलग टापुओं पर प्रवासी चिड़ियों को नजदीक से देखा जा सकता है।