Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

मुडा घोटाले के खिलाफ कर्नाटक बीजेपी ने खोला मोर्चा

कर्नाटक के बेंगलुरू में बीजेपी ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण घोटाले को लेकर रात भर विधानसभा में धरना दिया। बीजेपी की मांग है कि कथित मूडा घोटाले पर विधानसभा में चर्चा की इजाजत दी जाए। कर्नाटक विधानसभा और परिषद दोनों ही सदनों में बीजेपी को इस मुद्दे पर चर्चा की इजाजत नहीं दी गई। 

लिहाजा बीजेपी ने अब प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विधानमंडल का सत्र शुक्रवार को खत्म होने वाला है। विधानसभा अध्यक्ष यू. टी. खादर ने इस मामले पर विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव नोटिस को खारिज कर दिया था।