Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

कैलाश विजयवर्गीय बोले, धीरज साहू के मामले को दबाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

Madhya Pradesh: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन मामले को तूल देकर धीरज साहू के मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

इंदौर में कैलाश  विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्ष लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन मामले को बड़ा बनाने की कोशिश कर रहा है। इस मुद्दे से भी बड़ी बात ये है कि कांग्रेस सांसद के परिसर से 300 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी मिली है। 

2001 में संसद में हुए आतंकवादी हमले की बरसी पर बुधवार को एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन हुआ था। दो शख्स शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए और स्मोक बम छोड़ कर नारेबाजी की थी।