Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

झारखंड: उमंग सिंघार ने की कांग्रेस के नाराज विधायकों से बात

झारखंड में जैसे तैसे भले ही सरकार बच गई हो लेकिन सियासी संकट अभी टला नहीं है. चंपई सोरेन की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद झारखंड के कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है. खबर है कि मंत्री पद न मिलने की वजह से कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हैं, जिससे एक बार फिर से सूबे की चंपई सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

इन 12 में से आठ विधायक पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. जिसके बाद आलाकमान ने एमपी विधायक दल के नेता उमंग सिंघार को नाराज विधायकों से बातचीत करने और उन्हें समझाने की जिम्मेदारी सौंपी है. जो विधानसभा चुनाव के समय प्रभारी सचिव थे. आदिवासी समाज से आने वाले उमंग सिंघार ने इन विधायकों से मुलाकात की और उनकी बात सुनी.