Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

झारखंड: रांची में गणतंत्र दिवस को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को झारखंड के रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित की गई है।
परेड का निरीक्षण रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और डीआइजी कम एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।

गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल होंगे। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह के समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी

भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने पर इस बार भव्य जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर इस बार 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।