Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

Jhalawar school collapse: जान गंवाने वाले बच्चों का अंतिम संस्कार, जिला प्रशासन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Rajasthan: रोती बिलखती गुमती बाई को ढांढस बंधाने के लिए कोई शब्द नहीं है। राजस्थान में झालावाड़ जिले के पीपलोदी सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढहने से शुक्रवार को जिन बच्चों की मौत हुई है उनमें गुमती बाई का बेटा और बेटी भी शामिल हैं। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में स्कूल में पढ़ने वाले सात बच्चों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हो गए। कई बच्चों की हालत गंभीर है।

स्कूल में बच्चे शुक्रवार सुबह प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे कि तभी कक्षा की छत ढह गई और बच्चे कंक्रीट, पत्थर और ईंटों के मलबे के नीचे दब गए। अधिकारियों के मुताबिक स्कूल के पांच स्टाफ सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के शव शनिवार को उनके परिवार के लोगों को सौंपे गए, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। घायल बच्चों का झालावाड़ ज़िले के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है।