जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर निवासी शुभम कुमार को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, जिससे उसके हाथ में गोली लग गई।
कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पिछले एक हफ्ते में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर ये तीसरा हमला है।
गौरतलब है कि ये घटना गंदेरबल में आतंकवादियों ने सात लोगों, एक डॉक्टर और छह मजदूरों की हत्या के कुछ दिनों बाद हुई है। हमले के दौरान, आतंकवादियों ने गंदेरबल में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर हमला किया।