Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

जम्मू कश्मीर: राजौरी के नौशेरा में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के छह जवान घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में मंगलवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में कम से कम छह सैन्यकर्मी घायल हो गए। जवान गश्त पर थे, तभी नौशेरा सेक्टर में खंबा किले के पास गलती से एक सैनिक ने बारूदी सुरंग पर कदम रख दिया, जिससे धमाका हो गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीमा पार से घुसपैठ रोकने की प्रणाली के हिस्से के रूप में, नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंगें हैं जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं।